पुलिस मित्र न्यूज़ | Police Mitra News
  • September 17, 2026
  • Last Update February 8, 2026 8:04 pm
  • Devgadh Baria

दो दिवसीय ताइक्वांडो ट्रायल, कुलपति ने किया शुभारंभ, संथाली झूमर ने बंधी समां

दो दिवसीय ताइक्वांडो ट्रायल, कुलपति ने किया शुभारंभ, संथाली झूमर ने बंधी समां

बरही (प्रभात वाणी)।बरही अनुमंडल के पदमा प्रखंड स्थित मां विंध्यवासिनी कॉलेज आफ एजुकेशन में दो दिवसीय ‘विभावि अंतर महाविद्यालय के तत्वाधान में ताइक्वांडो ट्रायल, महिला-पुरुष 2025-26 में मुख्य अतिथि के तौर पर कुलपति विभावि डॉ. चंद्रभूषण शर्मा द्वारा दीप प्रज्वलन और आरती वंदना और स्वागत संथाली झूमर गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। संस्था अध्यक्ष अनूप कुमार मेहता तथा प्राचार्य डॉ. चेतलाल प्रसाद द्वारा बुके शाॅल तथा मोमेंटो देकर अतिथियों के सम्मान स्वागत किया गया। मौके पर कुलपति डॉ. शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षण संस्थाओं का कार्य केवल पठन-पाठन तक सीमित नहीं, खेलकूद समारोह का लगातार आयोजन हों। मेरे विश्व विद्यालय के विद्यार्थी इस जोन में जाएंगे और भाग लेंगे,जिनका चयन होना था। मैं देखना चाहता था कि कितने विद्यार्थी भाग लेंगे,इसकी तैयारी कैसी चल रही है। हम गिन रहे थे कि यहां केवल 25 विद्यार्थी हैं,जबकि हमारे विश्व विद्यालय में 3 लाख विद्यार्थी हैं और केवल 25 विद्यार्थी को भाग लेना अच्छी बात नहीं है। हमें तैयारी करनी चाहिए थी कि अगली बार ढाई सौ विद्यार्थियों में प्रतिस्पर्धा हों और बड़ी शिद्दत के साथ भाग लें और जाएं, जीत कर आएं। हमारे विश्व विद्यालय के एक ऐसा माहौल तैयार होना चाहिए कि जितने भी तरह के खेल और प्रतिस्पर्धा हैं,जिसमें अपने हुनर को दिखा सकते हैं।जैसा कि अपने कला का संगम झूमर किया है उसमें भी बहुत अच्छा किया है,ये शिक्षा का अभिन्न पाठ है,जो समर्वांगीण विकास में शामिल है। मौके पर आयोजन सचिव प्रोफेसर अविनाश कुमार, सचिव, झारखंड प्रांत, ताइक्वांडो संघ के अतिरिक्त विभिन्न महाविद्यालय के कोच तथा ऑफिशियल मौजूद रहे। टूर्नामेंट में 6 महाविद्यालय के 32 प्रतिभागियों ने अपना प्रदर्शन किया। महाविद्यालय प्रबंधन से अनूप कुमार मेहता, सचिव हरि कुमार, उपसचिव अजीत कुमार तथा निदेशक रवि प्रकाश के साथ प्राध्यापकों में डा. तनुजा गुप्ता, प्रो. जितेंद्र डा. प्रियंका कुमारी, डॉ. सरिका मेहता, डॉ. नीतू उपाध्याय, प्रो. शनि देव कुमार प्रो. मनोहर कुमार, प्रो. राजेश कुमार, प्रो. राजीव रंजन कुमार, प्रो. अंशु लकड़ा एवं सुश्री मून कुमारी मौजूद रहे। कार्यक्रम दूसरे दिन 10 जनवरी के समापन सत्र में विभावि के खेल निदेशक प्रो. राखो हरि तथा डीएसडब्ल्यू विकास कुमार बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *