बरही (प्रभात वाणी)।शकुंतला पैलेस, बरही में सोमवार को ब्रह्म विद्या विहंगम योग सत्संग गोष्ठी श्रद्धा व भक्ति भाव के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कृष्णा कुमार गुप्ता ने किया। गोष्ठी की शुरुआत ओंकार ध्वनि से हुई, जिसके बाद स्वागतगान, मंगलगान, माल्यार्पण, उदघोष, स्वर्वेद पाठ, भजन, अमृतवाणी, वंदना व आरती क्रमवार संपन्न हुए। उद्घोष कैलाश प्रसाद केशरी, ज्ञान गुदड़ी अनमोल राणा ने प्रस्तुत किया। गोष्ठी का अध्यक्षता करते हुए सत्संग प्रभारी कृष्णा कुमार गुप्ता ने कहा कि सत्संग मन व जीवन को पवित्र कर समाज में शांति, सद्भावना और सकारात्मक सोच का विकास करता है। गोष्ठी में अनमोल राणा, कैलाश प्रसाद केशरी, ममता देवी, समुद्री देवी, सुनीता देवी, भारती देवी, महेश प्रसाद, रविंद्र सिंह यशोदा देवी, सोनू कुमार सहित बड़ी संख्या में गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया।



