प्रभात वाणी/बरही। पं. सच्चिदानंद पांडेय के निर्देशन में विधिवत हवन, भोग-प्रसाद एवं आरती के उपरांत मां विंध्यवासिनी शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिवार ने नम आंखों से मां शारदे को विदाई दी। विसर्जन यात्रा के दौरान श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला।
मूर्ति विसर्जन यात्रा में महाविद्यालय प्रबंधन के अधिकारीगण, प्राचार्य, प्राध्यापकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी सहित सैकड़ों प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। सभी श्रद्धालु गुलाल उड़ाते हुए एवं इंद्रधनुषी संगीत की धुन पर नृत्य करते हुए मां शारदे की प्रतिमा को जल में प्रवाहित करने पहुंचे।
पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय, हर्षोल्लासपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण बना रहा। इस प्रकार मां शारदे के आह्वान, पूजन से लेकर विधिवत विसर्जन तक का संपूर्ण कार्यक्रम शांतिपूर्वक एवं उल्लास के साथ संपन्न हुआ।



