पुलिस मित्र न्यूज़ | Police Mitra News
  • September 17, 2026
  • Last Update February 8, 2026 8:04 pm
  • Devgadh Baria

रविदास समाज का पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित

रविदास समाज का पिकनिक सह मिलन समारोह आयोजित

प्रभात वाणी/ बरही प्रखंड के सुंदरवादियों के बीच जवाहार घाटी में रविदास समाज द्वारा पिकनिक सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज के संरक्षक प्रो. जय प्रकाश राम, अध्यक्ष अर्जुन रविदास, सचिव संतोष रविदास, कोषाध्यक्ष सतीश कुमार दास सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। मिलन समारोह के दौरान एक बैठक का भी आयोजन किया गया, जिसमें समाजहित से जुड़े कई अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि समाज को नशामुक्त बनाने, सामाजिक कुरीतियों पर रोक लगाने तथा शिक्षा को प्राथमिकता देने के लिए ठोस पहल की जाएगी। पढ़ने वाले जरूरतमंद बच्चों को समाज की ओर से हरसंभव सहयोग देने पर भी सहमति बनी। इसके अलावा समाज के किसी भी सदस्य पर आपदा या संकट आने की स्थिति में एकजुट होकर मुकाबला करने तथा रविदास समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षा करने का संकल्प लिया गया। अंत में अध्यक्ष अर्जुन रविदास द्वारा सभा की समाप्ति की घोषणा की गई।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *