पुलिस मित्र न्यूज़ | Police Mitra News
  • September 17, 2026
  • Last Update February 8, 2026 8:04 pm
  • Devgadh Baria

श्रीदस में नन्हे वैज्ञानिकों दिखाया कमाल, 5 सौ से ज्यादा मॉडल देख दर्शक रह गए दंग

श्रीदस में नन्हे वैज्ञानिकों दिखाया कमाल, 5 सौ से ज्यादा मॉडल देख दर्शक रह गए दंग

बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार विकसित करना ही हमारा लक्ष्य- स्कूल प्राचार्य

भविष्य की शिक्षा आज के इनोवेशन से तय होती है-स्कूल मैनेजर राकेश सिंह
प्रभात वाणी/ बरही ।देवचंदा मोड़ स्थित श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में गुरुवार को भव्य विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में विद्यार्थियों द्वारा तैयार किए गए नवाचार और मॉड्यूल देखकर आगंतुकों की भीड़ उमड़ पड़ी। एआई, रोबोटिक्स, ग्रीन एनर्जी, कृषि और लोक कला से जुड़े प्रोजेक्ट्स ने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। प्रदर्शनी में बच्चों ने 500 से अधिक मॉड्यूल प्रस्तुत किए। इसमें स्टेम ज़ोन, आर्ट गैलरी और कृषि केंद्र प्रमुख आकर्षण रहे। विद्यार्थियों ने आधुनिक तकनीक के साथ सामाजिक जरूरतों को जोड़ते हुए ऐसे प्रोजेक्ट्स बनाए, जो भविष्य में उपयोगी साबित हो सकते है। बच्चों ने एआई और रोबोटिक्स से जुड़े कई सेंसर आधारित प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए। इनमें दृष्टिबाधित लोगों की मदद के लिए बनाया गया सेंसर स्पेक्टेकल्स विशेष चर्चा में रहा। यह चश्मा सामने किसी वस्तु के आने पर व्यक्ति को अलर्ट करता है। ग्रीन एनर्जी और जल संरक्षण पर दिया संदेश ग्लोबल वार्मिंग को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों ने सोलर एनर्जी, वाटर कंजर्वेशन और ग्रीन एनर्जी से जुड़े मॉडल प्रस्तुत किए। इन मॉड्यूल्स के माध्यम से बच्चों ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कृषि केंद्र और लोककला ने खींचा ध्यान कृषि केंद्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने फसलों और खेती से जुड़ी जानकारियां साझा कीं। वहीं आर्ट गैलरी में बच्चों ने झारखंड की पहचान सोहराय और कोहबर कला को प्रस्तुत कर दर्शकों को आकर्षित किया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. विशालनाथ पांडेय (ओओएसडी, आईसीएआर, गोरियाकर्मा) उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में डॉ. रजनीश (सीबीएसई सिटी कोऑर्डिनेटर), डॉ. कौशलेंद्र (एचओडी) एवं डॉ. राधा कृष्णा (डायरेक्टर ऑफ लर्निंग) शामिल रहे। इसके अलावा शिक्षा जगत से जुड़े कई अन्य गणमान्य शिक्षाविद् भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य कैलाश कुमार ने कहा कि बच्चों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार विकसित करना ही विद्यालय का उद्देश्य है। इस तरह की गतिविधियों से छात्रों में आत्मविश्वास और रचनात्मकता बढ़ती है। वहीं विद्यालय प्रबंधक राकेश सिंह ने कहा कि श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल में बच्चों को भविष्य की जरूरतों के अनुरूप शिक्षा दी जा रही है। प्रदर्शनी में प्रस्तुत हर मॉडल बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम है। इस दौरान शहर के कई मीडियाकर्मी, अभिभावक और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम का मंच संचालन शिक्षक अमरजीत पांडेय द्वारा किया गया। वहीं, विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों ने इस आयोजन को सफल बनाने में सराहनीय योगदान दिया।

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *