पुलिस मित्र न्यूज़ | Police Mitra News
  • September 17, 2026
  • Last Update February 8, 2026 8:04 pm
  • Devgadh Baria

ओबीसी मे 56% आरक्षण की मांगों कों लेकर कवायत तेज़,हज़ारीबाग मे औपचारिक बैठक संपन्न

ओबीसी मे 56% आरक्षण की मांगों कों लेकर कवायत तेज़,हज़ारीबाग मे औपचारिक बैठक संपन्न

प्रभात वाणी
हज़ारीबाग जिला मे ओबीसी अधिकार संघर्ष समिति के तहत ओबीसी समुदाय के विभिन्न समाज के लोगों ने 56% आरक्षण कों लेकर रॉयल ब्लू रेस्टुरेंट मे औपचारिक बैठक आहुत हुई .बैठक की अध्यक्षता प्रियंका कुमारी व संचालन मनीष कुमार ने किया. बैठक मे 11 सदस्य अस्थायी कमिटी का गठन किया गया.जिसका मुख्य उद्देश्य हर गांव, पंचायत व प्रखंड स्तर पर ओबीसी के हक़, अधिकार के प्रति जागरूकता लाकर आंदोलन तेज़ करने की बात कही गयी. बैठक के सम्बोधन मे गौतम कुमार ने कहा यह लड़ाई हक़ व अधिकार के लिए है. आरक्षण हमारा अधिकार है. जब हम 56 से 72% के बीच है तो 14 मे खुश कैसे रहे ? हमारा संविधान हमें अपना हक़ लेने का अधिकार देता. लेकिन केंद्र व राज्य के गलत नीतिओं के कारन हमारा हक़ जबरन छिना जा रहा. अब झारखण्ड के तमाम युवा ओबीसी आरक्षण के हक व अधिकार के बारे मे समझ चुकी, अब वो दिन दुर नहीं जब लाखो लोग सड़क पर उतरने कों बाध्य होंगे.इस आंदोलन मे सभी ओबीसी समुदाय के राजनितिक दल के लोग भी राजनैतिक पायदान से हटकर मुख्यधारा के साथ जुड़कर आंदोलन करना होगा और इसके लिए हम सभी कों तैयार रहना होगा. वही रेनु देवी ने कही की राजनीति अपने जगह है, लेकिन सामाजिक लड़ाई अपने बच्चे के भविष्य के लिए जरुरी है, और हम इस आंदोलन मे हमेशा साथ है . जबकि पुनम यादव ने कही की हमलोगों का नौकरी पाने का दिन खत्म हो गया. लेकिन अपने बच्चे का भविष्य खतरे मे जाने नहीं देंगे. उदय मेहता ने कहा की पहले अपना अधिकार उसके बाद राजनीति. हम इस आंदोलन मे डट के खडे है.केदार साव ने कहा की ये मेरा जिंदगी की संबसे बड़ी लड़ाई मे एक है. हम तन मन धन के साथ खडे है.रामावतार शर्मा ने कहा की हम अपने प्रखंड से हज़ारो महिला पुरुष कों इस संगठन मे जोड़कर मुख्यधारा मे लाएंगे.बैठक मे अभिषेक कुशवाहा , कुणाल मेहता,डुग्गु उर्फ़ अमित कुमार, सुबोध शर्मा दीपक मेहता,रामदीप कुमार,संगीता मेहता,रंजीत कुमार,राहुल यादव,नरेंद्र मंडल, प्रवीण कुमार, संजय कुमार,सिकेंद्र कुमार इत्यादि लोग मौजुद थे.

editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *